Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Sunday, 24 June 2018

LIVE हॉकीः भारत का अर्जेंटीना से मुकाबला जारी, चैम्पियंस ट्रॉफी में 4 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने

चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को यहां भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला जारी है। पहला क्वार्टर के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन वह इसे गोल में बदलने से चूक गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। अर्जेंटीना के खिलाफ भी उससे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्माीद है। वहीं अर्जेंटीना अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 2-1 से हरा चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सका था। हालांकि आखिरी 7 मिनट में 3 गोल कर उसने इसकी भरपाई जरूर की, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ ऐसी गलती उसे भारी पड़ सकती है। उसका डिफेंस काफी तगड़ा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IlYFgY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog