Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Friday, 13 July 2018

विश्व कप में 10 बार चैम्पियन टीम के खिलाड़ी को मिले गोल्डन ग्लव और गोल्डन बॉल, टॉप गोल स्कोरर की टीम 5 बार ही जीती

14 जून को शुरू हुआ फुटबॉल विश्व कप 15 जुलाई को लुझनिकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल मैच के साथ समाप्त हो जाएगा। इन 30 दिनों में कई पुराने रिकॉर्ड टूटे लेकिन कुछ चीजें इस बार भी नहीं बदलीं। गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार इंग्लैंड के हैरी केन की टीम सेमीफाइनल में बाहर हो गई। 20 विश्व कप में से केवल 5 बार ही सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर की टीम चैम्पियन बनी। फाइनल पहुंचने वाले क्रोएशिया के लुका मोड्रिक और फ्रांस के किलिएन एम्बाप्पे गोल्डन बॉल की रेस में सबसे आगे हैं। विश्व कप में अब तक 10 विजेता टीमों के खिलाड़ी को गोल्डन बॉल मिल चुका है। गोलकीपरों में फ्रांस के हुगो लॉरिस और क्रोएशिया के डेनियल सुबासिच गोल्डन ग्लव के दावेदार हैं। इसमें भी 10 चैम्पियन टीम के खिलाड़ी को ही गोल्डन ग्लव मिला।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uuM5aj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog