Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Sunday, 22 July 2018

पाक के फख्र ने वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाए, 5 पारियों में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने

बुलावायो (जिम्बाब्वे). पाकिस्तान के फख्र जमां वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 18 मैच में यह आंकड़ा छुआ। जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 वनडे की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार को उन्होंने 20वां रन पूरा करते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, वे इस मैच में शतक बनाने से चूक गए। वे 85 रन बनाकर लियाम रोचे की गेंद पर आउट हुए। फख्र ने सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 168 रन जोड़े। फख्र ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में ही दोहरा शतक लगाया था। वे ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LDIJJI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog