Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Wednesday, 4 July 2018

केंद्र ने खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, धान में 200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 200 रुपए बढ़ाकर 1,750 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। कैबिनेट बैठक में बुधवार को इसे मंजूरी दे दी गई। पिछले साल इसे 80 रुपए बढ़ाकर 1,550 रुपए किया गया था। खरीफ फसलों की बुवाई मानसून आने के साथ शुरू होती है और इनकी कटाई अक्टूबर से शुरू होती है। बजट में सरकार ने कहा था कि एमएसपी उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना तय किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा एमएसपी से धान का उत्पादन और बढ़ सकता है। वर्ष 2017-18 में यह 11.1 करोड़ टन के साथ सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमएसपी की घोषणा सीजन शुरू होने से पहले होती है। पिछले साल 7 जून को इसका फैसला हुआ था। किसी फसल का उत्पादन ज्यादा होने पर उसका बिक्री मूल्य कम हो जाता है। ज्यादा गिरावट को रोकने के लिए सरकार मुख्य फसलों का एक न्यूनतम बिक्री मूल्य निर्धारित करती है जो उस सत्र वित्त वर्ष लिए लागू होता है। बाजार में अगर किसानों को फसलों का उचित भाव नहीं मिल पाता है तो तो सरकारी एजेंसियां घोषित किए गए एमएसपी पर उसे खरीद लेती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KJvWER
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog