Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Monday, 16 July 2018

विश्वकप जीतने पर फ्रांस को मिले 260 करोड़ रु, एम्बाप्पे सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और मोड्रिच बेस्ट प्लेयर

21वां फुटबॉल विश्व कप जीतने वाले फ्रांस को इनाम के तौर पर 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) मिले। फाइनल हारने वाली क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (192 करोड़ रुपए) से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 32 टीमों को इनाम के तौर पर 400 मिलियन डॉलर (2,740 करोड़ रुपए) दिए गए। इसकी यदि भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट वर्ल्ड कप की इनामी राशि से तुलना करें तो यह रकम 39 गुना ज्यादा है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में कुल 1 करोड़ डॉलर (करीब 68.5 करोड़ रुपए) दांव पर लगे थे। 2015 में रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी सिर्फ 26 करोड़ रुपए ही मिले थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NRtnmc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog