Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Friday, 6 July 2018

थाइलैंड: गुफा में बच्चों तक ऑक्सीजन पहुंचाने वाले गोताखोर की दम घुटने से मौत, वापसी के दौरान खत्म हो गई थी गैस

बैंकाॅक. थाइलैंड की थाम लुआंग गुफा में 13 दिन से फंसे बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे नौसेना के एक गोताखोर की शुक्रवार को मौत हो गई। 38 साल के इस जवान का नाम समन गुनान है। उसे गुफा के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अफसरों के मुताबिक, समन बच्चों को जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन मुहैया कराने के बाद जब गुफा से बाहर आ रहे थे तब उनके सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस खत्म हो गई। कुछ देर बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इस बीच उनके साथियों ने समन को बाहर निकालकर बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। गुफा में अंडर-18 फुटबॉल टीम के 11 से 16 साल के 12 बच्चों के साथ 25 साल के कोच फंसे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lZfLsw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog