Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Friday, 31 August 2018

एशियाडः सेलिंग में भारत को 3 पदक, श्वेता-वर्षा ने रजत जीता; हर्षा और वरुण-गणपति की जोड़ी को कांस्य

भारत ने 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन सेलिंग में एक रजत समेत तीन पदक जीते। शुक्रवार को श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में हर्षिता तोमर तीसरे स्थान पर रहीं, उन्हें कांस्य मिला। 49ईआर पुरुष वर्ग में वरुण अशोक ठक्कर और गणपति केलपांडा चेंगप्पा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों ही स्पर्धाओं में भारत ने पहली बार पदक जीते हैं। सेलिंग को एशियाई खेलों में 1970 में शामिल किया गया था। हालांकि, उस बार पांच स्पर्धाएं ही हुईं थीं। लेजर 4.7 स्पर्धा 2006 दोहा एशियाड, जबकि 49ईआर पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं इसी साल से शुरू की गईं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wum5xC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog