
फोर्टिस हेल्थकेयर बोर्ड ने हीरो एंटरप्राइज इन्वेस्टमेंट ऑफिस और बर्मनी फैमिल ऑफिस के प्रस्ताव को चुन लिया है। इस प्रपोजल को शेयरधारकों की मंजूरी मिलना जरूरी है। कंपनी की बोर्ड बैठक में ये तय किया गया। गुरुवार देर रात बीएसई फाइलिंग में इसकी जानकारी दी गई है। लंबे समय से फोर्टिस हेल्थकेयर को बेचने की कोशिशें चल रही हैं। इस दौरान कई निवेशकों ने बोली लगाई लेकिन फोर्टिस हेल्थकेयर को हीरो और बर्मन फैमिली का संशोधित प्रस्ताव पसंद आया। बैठकों के लंबे दौर और एक्सपर्ट एडवाइजरी कमेटी से चर्चा के बाद इस प्रस्ताव पर कंपनी बोर्ड ने अपनी सिफारिश दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kdvcr4
0 comments:
Post a Comment