
कांग्रेस ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर देश की सुरक्षा के समझौता करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में 1.5 लाख सीसीटीवी लगाए जाने का ठेका चीन की कंपनी दिया, जिससे राजधानी समेत देशभर की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भी की। वहीं, दूसरी ओर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीसीटीवी प्रोजेक्ट में हस्तक्षेप करने की मांग की है और उनसे मिलने का समय मांगा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2G8NyXE
0 comments:
Post a Comment