Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Monday, 7 May 2018

विराट का विकेट लेकर जडेजा ने दिया अजीब एक्सप्रेशन, फैन्स बोले- लगता है हो रहा पछतावा

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। पुणे में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 127/9 रन बनाए। टीम की बैटिंग बेहद खराब रही और सिर्फ दो बैट्समैन ही डबल डिजिट में रन बना सके। इस दौरान पार्थिव पटेल ने 53 तो टिम साउदी ने 36* रन की इनिंग खेली। मैच में बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली सिर्फ 8 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की बॉल पर बोल्ड हो गए। सबसे अजीबोगरीब बात ये रही कि विराट का विकेट लेने के बाद जडेजा ने सेलिब्रेट तक नहीं किया। यहां तक कि उनका एक्सप्रेशन तो ऐसा था जैसे विराट को आउट करके उनसे बड़ी गलती हो गई हो। इसके बाद तो फैन्स ने जडेजा को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स किए और उनके खूब मजे लिए। यहां तक कि ICC ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जडेजा का फोटो ट्वीट किया और लिखा, 'जब आप अपनी नेशनल टीम के कप्तान का विकेट ले लेते हैं।' ज्यादातर फैन्स की नजर में जडेजा को इसी बात का अफसोस था कि विराट इस विकेट का गुस्सा टीम सिलेक्शन के दौरान ना निकालें।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jxdCmo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog