
IPL 2018 के 34वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में मुंबई को जीत के लिए 175 रन का टारगेट मिला था। विनिंग टीम ने 19 ओवरों में 176/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के दौरान 19वें ओवर में जब मुंबई की टीम जीत के काफी करीब थी, उस वक्त टीवी स्क्रीन पर एक बुजुर्ग महिला को दिखाया गया, जो आँखें बंद किए मुंबई की जीत की प्रार्थना कर रही थी। मैच के बाद फैन्स ने मुंबई की जीत का क्रेडिट उसी महिला को दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rnpYSD
0 comments:
Post a Comment