
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर सेरेमनी शामिल होने बैंडस्टैंड पहुंच चुके हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ तो संजय कपूर वाइफ महीप कपूर के साथ वैन्यू पर पहुंच गए हैं। जैकलीन फर्नांडिज डार्क पिंक कलर के लहंगे में शादी में शामिल होने आ गई हैं। डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी वाइफ के साथ स्पॉट हुए। सोनम की कजिन अंशुला कपूर भी यहां नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में पूरी होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment