
मुंबई में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की सेरेमनी की पूरी तैयारी हो चुकी है। सोनम के पिता अनिल कपूर सेरेमनी के लिए बैंडस्टैंड पहुंच चुके हैं। कजिन अंशुला कपूर भी वहां नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में पूरी होगी। गणेश जी की मूर्ति से सजे मंदिर वाला यह बंगला शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बेहद नजदीक है। 26 बैंडस्टैंड रोड पर स्थित इस बंगले का नाम रॉकडेल है, जो कि बेहद खूबसूरत है। यह बंगला मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक जगह पर स्थित है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment