
बीसीसीआई ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया है। ये अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा, जो 14 से 18 जून के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली इस दौरान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने में बिजी रहेंगे। जिसके बाद रहाणे को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहाणे फील्ड पर जितने एक्टिव होते हैं बाहरी दुनिया में वे उतने ही कैजुअल हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपनी शादी में बिना कपड़े बदले बस एक जींस टी-शर्ट में पहुंच गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FTJESB
0 comments:
Post a Comment