
IPL के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हरा दिया। मैच में जीत के लिए पंजाब की टीम को 159 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 143/7 रन ही बना सकी। इस मैच में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे से मिलने के लिए एक फैन बीच मैदान में पहुंच गया। ये घटना पंजाब की इनिंग के दौरान हुई। जब एक दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में रहाणे के पास पहुंच गया। हालांकि बाउंसर्स ने तुरंत उसे मैदान से बाहर निकाल दिया। इस फैन ने भी रहाणे की तरह 27 नंबर लिखी रॉयल्स टीम की जर्सी पहनी हुई थी। टूर्नामेंट के इस सीजन में ये चौथा मौका है जब कोई दर्शक मैदान में घुस गया। इससे पहले की तीन घटनाएं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के साथ हुई हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KM3PFv
0 comments:
Post a Comment