
IPL-11 के 41वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने 102 रन से कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथी पोजिशन पर आ गई है। उसके 11 मैचों में 10 प्वाइंट्स है। मैच में मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं थी और 46 रन के स्कोर पर इविन लुईस (18) के रूप में पहला विकेट गिर गया था। लुईस का आउट होना काफी मजेदार रहा, वे जिस तरह से आउट हुए वैसे टूर्नामेंट में शायद ही कोई दूसरा बैट्समैन आउट हुआ हो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rBph7I
0 comments:
Post a Comment