
IPL 2018 के 41वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मैच हुआ। जिसमें मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। कोलकाता में हुए इस मैच में अपनी-अपनी टीम को चीयर करने के लिए दोनों टीमों के को-ओनर्स मौजूद थे। इस दौरान जहां मुंबई को आकाश अंबानी चीयर करने पहुंचे, तो वहीं कोलकाता को बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और जूही चावला ने चीयर किया। मैच में अलग-अलग मौकों पर इन स्टार्स के एक्सप्रेशन भी बदलते दिखे। शाहरुख ने IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ ये मैच देखा, तो वहीं टीम में उनकी पार्टनर जूही उनसे अलग बैठी दिखीं। आकाश अंबानी ने हमेशा की तरह मैदान के पास बैठकर मैच को एन्जॉय किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IxNRAy
0 comments:
Post a Comment