Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Monday, 20 August 2018

केरल के मददगार: बच्ची ने साइकिल के लिए 4 साल तक 5-5 रुपए जोड़े, पीड़ितों का हाल सुना तो 9 हजार दान दिए

तिरुअनंतपुरम. बाढ़ से जूझ रहे केरल में बारिश की तीव्रता कम हो रही है। लिहाजा, अब बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर हो रहे हैं। सेना, एनडीआरएफ और अन्य सरकारी एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी चेहरे सामने आए, जिनकी मदद किसी मिसाल से कम नहीं है। तमिलनाडु की 9 साल की अनुप्रिया नई साइकिल के लिए पैसे जोड़ रही थीं, लेकिन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने 4 साल में जमा किए 9 हजार दान दे दिए। उधर, केरल सरकार ने मछुआरों से बचाव कार्य में जुटने की अपील की। उनसे कहा गया कि आपकी टीम के हर सदस्य को 3-3 हजार दिए जाएंगे। मछुआरों ने रुपयों की पेशकश को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा- मदद करना हमारा कर्तव्य है, इसके लिए पैसों की जरूरत नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N3Eisg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog